रोटरी क्लब की जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार को टाउन इंटर कालेज के प्रांगण में वृहद मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें मानसिक रोगियों का मनोचिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान मानसिक रोग, मनोशारीरिक रोग, डिप्रेशन आदि रोगों से संबंधित कुल 370 मानसिक रोगियों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मनोचिकित्सक डा. वेणुगोपाल झंवर ने बताया कि मानव शरीर के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। शिविर में रोटरी क्लब द्वारा मरीजों के लिए नि:शुल्क चाय, बिस्किट और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर अशोक सेठ, डा. जी प्रसाद, राजीव कुमार, अमिताभ श्रीवास्तव, अजीत कुमार, हर्ष श्रीवास्तव, सुनील सिंह आदि मौजदू रहे।