फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ की टीम का रहा दबदबा

Thu, 23 Nov 2017 10:39 PM IST
ballia
विज्ञापन
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्टेट जूनियर बालिका कबड्डी में भाग लेती लखनऊ और मेरठ की टीम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिला खेल कार्यालय व प्रदेश कबड्डी संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय अंतर मंडलीय राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप का शुभारंभ गुरुवार को वीर लोरिक स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार सिंह व शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच लखनऊ व मेरठ मंडल के बीच खेला गया। इसमें मेरठ मंडल की टीम 35-11 से विजई रही। दूसरे मैच में आगरा मंडल की टीम ने बरेली मंडल को 35-6, तीसरे मैच में विंध्याचल मंडल ने फैजाबाद मंडल को 36-29 व चौथे मैच में वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 30-5 से पराजित किया।

मैच के निर्णायक मुुुु. अकरम, विनोद यादव, राम प्रसाद पाल, पीके पांडेय, शराफत अली, कूंतू यादव, बिहारी पाल, सत्येन्द्र कुमार, रामपाल व कमलेश सिंह थे। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव, अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, गोविंद जी गुप्ता, सचितानंद राय, अमित कुमार कन्नौजिया, रोहित भारद्वाज, पंकज सिंह, धीरेन्द्र शुक्ला, कमलेश गुप्ता, नेहाल खान, नीरज राय, मो. अफजल, एके राय, मो. खुर्शीद, अजीत सिंह, पवन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें