फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम योजना की हुई शुरुआत

Wed, 06 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के खोरीपाकड़ ग्रामसभा केे प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान उर्मिला राय के प्रतिनिधि सुनील राय ने छात्रों को पूड़ी-खीर खिलाकर एमडीएम योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


 इस दौरान ग्राम प्रधान ने बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी।सुनील राय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई का पैटर्न पहले की अपेक्षा बहुत बदला है। कहा कि बच्चों के स्वच्छ पेयजल के लिए विद्यालय में आरओ की व्यवस्था की जाएगी।


 उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के एमडीएम में किसी प्रकार की कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों पर एमडीएम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


 हल्दी संवाददाता : शिक्षा क्षेत्र के बेलहरी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय कठहीं में बच्चों को ग्राम प्रधान श्रीमती इंदु़ उपाध्याय ने खीर पूड़ी खिलाकर एमडीएम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लल्लन मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय आदि ने सहभागिता की।


 इसी क्रम में भरसौता प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने खीर पूड़ी खिलाकर एमडीएम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्रीमती आशा देवी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें