फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या

Mon, 08 Feb 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मौके पर सोमवार को नगर सहित ग्रामीणांचलों के विभिन्न गंगा घटों पर आस्था की डुबकी लगाई। बहुतेरे श्रद्धालु एक दिन पहले इलाहाबाद प्रयाग के संगम पर नहाने के लिए इलाहाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


 हालांकि सोमवार का मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा अलग था। आसमान में पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। ठंड में भी काफी इजाफा हो गया था। बावजूद लोगों की आस्था के आगे ठंड काफी फीकी रही।


नरहीं प्रतिनिधि के अनुसार : मौनी अमावस्या के अवसर पर लाखों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। बिहार के बक्सर रामरेखा घाट सहित कोटवां नारायणपुर, उजियार गंगा घाट, गोविंदपुर गंगा, भरौली घाट पर स्नानार्थियाें की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


एनएच-31 पर रविवार व सोमवार को यात्री वाहनों का रेला लगा रहा। आलम यह रहा कि वीर कुंवर सिंह पुल पर घंटों वाहनों का जाम लगा रहा। लोग मजबूर होकर पैदल आते-जाते नजर आए।

मौनी अमावस्या पर बक्सर व उजियार में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। यहां स्नान करने के लिए बिहार व नेपाल की सीमा तक के लोग आते हैं। धार्मिक महत्व के साथ ही यहां गंगा उत्तरायण है। इसी लिए काफी दूर से लोग भारी संख्या में गंगा स्नान करने आते हैं।

रविवार की रात से गंगा स्नान शुरू हो गया और दोपहर तक चला। मौसम खराब होने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था मौसम पर भारी पड़ी।

 लाखों लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर अमावस्या पर्व को मनाया। भरौली मौनी अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र के अलावा देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर तथा बिहार के छपरा, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, नेपाल के बार्डर रक्सौल आदि स्थानों से लाखों लोग उजियार गंगा घाट पर डुबकी लगाई और दान कर पुण्य के भागी बने।

चार बजे सुबह से ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। भरौली से लेकर मां मंगला भवानी मंदिर तक जाम की स्थिति बनी रही। चरखी झूला का भी बच्चे लुत्फ उठाते रहे। मिठाइयां एवं खिलौने की दूकान सजी रही।

पुलिस प्रशासन के लोग सहायता से तन्मयता से जुटे रहे। नरहीं थानाध्यक्ष रामरतन सिंह, सीओ सदर बाबूलाल यादव, चौकी इंचार्ज मान सिंह मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

इस मौके पर गायत्री परिवार के लोग विधानचंद्र राय, लल्लन चौरसिया, रामूरत प्रजापति, विजय शंकर राय आदि समाजसेवी लोग सफाई अभियान में जुटे रहे।

 बेल्थरारोड में  मौनी अमावस्या पर सरयु नदी के विभिन्न तटों पर लाखों नर-नारियों ने आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान दान के पश्चात मंदिरों में पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस मौके पर खैराखास, तूर्तीपार, मझवलिया, बेल्थराबाजार, सहियां, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि नदी तटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेल्थराबाजार में मेला लगा। मेले में भारी संख्या में लोगों ने खरीददारी की। प्रधान सतीश गुप्त की ओर से हाथ की साफ-सफाई और स्नानानार्थियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें