फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : महाकुंभ में स्नान को रवाना हो रहा भक्तों का जत्था, ट्रेनें और बसें फुल; सड़कों पर जाम

Tue, 28 Jan 2025 01:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में परिवहन निगम रात में भी सेवाएं प्रदान कर रहा है। 12 से अधिक यात्री होने पर बस को रवाना किया जा रहा है। बलिया से बसें मऊ, आजमगढ़, जौनपुर होते हुए प्रयागराज महाकुंभ तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
बलिया से प्रयागनगरी जाने के लिए तैयार बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mauni Amavasya : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था निकलने लगा है। ट्रेन व बसों के अलावा काफी संख्या में लोग निजी साधनों से भी प्रयागराज के लिए रवाना होने लगे है। 

विज्ञापन


29 जनवरी को होने वाले स्नान को लेकर परिवहन निगम व रेलवे ने पहले से तैयारी कर रखी थी। दो जोड़ी कुंभ स्पेशल के अलावा चार ट्रेन दूर की चलाई जा रही है। हालत यह है कि जनरल के साथ एसपी कोच में भी जगह नहीं मिल रही है।

रिजर्वेशन वाले भी अपनी जगह तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रेलवे के अपेक्षा रोडवेज डिपो में यात्रियों की कमी देखी जा रही है। इसके बाद भी प्रतिदिन 20-25 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनके काफी संख्या में वह श्रद्धालु है जो ट्रेन में भीड़ की वजह से वापस रोडवेज डिपो पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बलिया डिपो से 72 बसों का संचालन प्रयागराज तक चलाने का है। इसमें 60 सहारनपुर डिपो व 12 बलिया डिपो की बसें की हैं। इन सभी बसों को प्रयागराज तक चलाने की योजना है। निगम ने महाकुंभ पर भीड़ को देखते हुए अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। 

एआरएम अजय कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान के प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए श्रद्धालु निकलने लगे हैं। सहारनपुर से भी बसें आ चुकी हैं। सभी बसों को प्रयागराज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

ट्र्रेनों में चढ़ने को धक्का-मुक्की, आरक्षित डिब्बों में भी चढ़ना मुश्किल
मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने वाले यात्रियों की भीड़ से ट्रेनों के स्लीपर से लेकर एसी तक के डब्बे जाम हो जा रहे हैं। दर्जनों यात्री जो दो माह पूर्व से गंतव्य तक जाने के लिए आरक्षित टिकट ले चुके हैं, वह अपने आरक्षित डब्बे में नहीं चढ़ सके। उन्हें मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा। 

सोमवार को सुबह आठ बजे सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुची तो कुंभ जाने वाले यात्री चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। पहले से ही डब्बे में जगह नहीं था। इसके बाद भी सुरेमनपुर में सैकड़ों की संख्या में यात्री जबरिया डब्बे में घुस गए। 

आलम यह हुआ कि दुर्ग तक यात्रा करने वाले यात्री जो दो माह पूर्व से आरक्षित टिकट लिए हुए थे वह ट्रेन के आरक्षित डब्बे में नहीं घुस सके। उन्हें अपनी यात्रा स्थगित कर वापस लौटना पड़ा। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक टीएन यादव ने बताया कि सिर्फ सारनाथ ही नहीं प्रयागराज के तरफ जाने वाली पवन एक्सप्रेस से लगायत पैसेंजर ट्रेनों में भी काफी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें