वड़ागांव में सामुहीक शादी समारोह में वर-बधू को आशिर्वाद देते राज्य सभा सांसद नीरज शेखर व जिलाधिक?
- फोटो : BALLIA
घोघा। बांसडीह क्षेत्र के बड़ागांव में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन गुरुवार को प्राणदास बाबा मठिया महलीपुर बड़ागांव में आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में कुल 51 जोड़ों ने सात फेरे लिए।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सरकार गरीब और मजलूमों की सहायता के लिए कटिबद्ध है। गरीब की बेटियां अपने को असहाय न समझें। प्रदेश की सरकार उनकी अभिभावक की तरह है। इसीलिए सरकार ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सामूहिक विवाह का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों के लिए सुमंगला कन्या योजना का शुभारंभ उनकी शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा और प्रधानमंत्री इसी उद्देश्य को लेकर काम कर रहे हैं।
सामूहिक विवाह समारोह में रतसरकला की कुमारी बबिता का विवाह तीखमपुर के दीपक कुमार के साथ हुआ। सहतवार की दुर्गा चौहान का बसंतपुर धनजी चौहान के साथ, डुमरिया की गुड़िया का टैगोर नगर के सोनू के साथ, बिसौली की कुमारी कंचन की शादी देवडीह बलिया के संदीप कुमार के साथ , रेखा तुराहा रजौली की शादी उमेश केवरा, कुमारी रानी सहतवार के साथ मंटू कुमार राय खैरवार कोपा, सीमा सहतवार के साथ धनजी सहतवार ने लिए सात फेरे। इसी प्रकार कुमारी आरती के कुम्हैला निवासी मनू राजभर डुमरिया से शादी हुई। वहीं कुमारी झुन्नी रेवती के साथ संतोष कुमार भारती घोड़हरा, मंशा रेवती के साथ जज कुमार दक्षिण टोला रेवती, विद्यावती देवी सुरहेया के साथ सुनील कुमार राजभर धर्मपुरा बलिया, संजू राजभर सहतवार के साथ राजू राजभर रेवती, पुष्पा हालपुर के साथ मुन्ना प्रसाद फेफना, कुमारी कविता केवटलिया के साथ रंजय राजभर करनई, बेबी कुमार सरांक के साथ राजकुमार, करिश्मा केवटलिया के साथ लक्ष्मण नारायणपुर, कुसमावती हालपुर के साथ राजाप्रसाद हालपुर ने सात फेरे लिए।