फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसे नकाबपोश, नकदी और जेवरात लेकर भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में स्थित लक्की खान के मकान में शनिवार को दोपहर दो बजे ही नकाबपोश बदमाश घुस गए। घर की महिलाओं से मारपीट कर नकदी व जेवरात लेकर भाग गए।
विज्ञापन

खड़सरा बाजार (जिगिरसंड मोड़) स्थित लक्की कंप्यूटर दुकान के पीछे संचालक का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था। घर में केवल महिलाएं थीं। इसी दौरान छह नकाबपोश युवक अचानक मकान में घुस आए। लक्की ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने घर के पीछे बैठी अमीना खातून के मुंह पर काली शाॅल डाल दी। और मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद रोजिदान मौके पर पहुंची तो उससे भी मारपीट की। बदमाशों ने महिलाओं को आतंकित कर सात हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण लूट ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज करीब तीन घंटे तक खंगाला। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें