फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को रौंदकर मारुति कार दूकान में घुसी

Tue, 19 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर मंगलवार सुबह एक मारुति कार वृद्ध को रौंदते हुए चाय की दूकान में घुस गई। हादसे में दूकान में बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। नाराज ग्रामीणों ने रसड़ा-नगरा मार्ग पर वृद्ध का शव रख जाम कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद रसड़ा सीओ कृष्ण चंद सिंह और पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


राघोपुर निवासी साधु राजभर (70) मंगलवार सुबह शौच के उपरांत सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच रसड़ा की तरफ से तेज गति से आ रही मारुति साधु को रौंदते हुए राघोपुर चट्टी स्थित मद्धेशिया मिष्ठान भंडार में घुस गई। हादसे में साधु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूकान में बैठकर चाय पी रहे राघोपुर निवासी सतन राजभर (45) और प्रेम राजभर (42) गंभीर रूप से घायल हो गए।

लोगों ने घायलों को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां प्रेम राजभर की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने वृद्ध का शव रसड़ा-नगरा मार्ग जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, सीओ कृष्ण चंद सिंह और पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने लोगों को समझाया। इसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें