फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की पिटाई से विवाहिता की मौत: घायलावस्था में भेज दिया था मायके, पुलिस के पास न जाने की दी थी धमकी

Mon, 29 Apr 2024 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2024 को पति राकेश सिंह, ज्येष्ठ मन्टू सिंह, जेठानी अंजलि देवी व ससुर सुभाष सिंह ने बुरी तरह से मारा-पीटा। घायल अवस्था में मेरे घर छोड़ गए। महिलाओं को धमकी दी कि यदि कोई पुलिसिया कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। घायल बहन को लेकर वो थाने पहुंचा।
विज्ञापन
इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरसौता निवासी ज्योति सिंह पुत्री स्व. लल्लन को ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ज्योति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस मामले में एफआईआर दर्ज कर थानाध्यक्ष हल्दी ने पति, ज्येष्ठ, जेठानी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। ससुर सुभाष सिंह फरार है।

ग्राम सभा भरसौता निवासी मृतका के भाई पंकज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन ज्योति सिंह का विवाह 14 नवम्बर 2021 को ताड़ीबाड़ा (महुआ) गांव थाना नगरा निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र सुभाष सिंह के साथ किया था।

कहा कि सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ये लोग और दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मैं वहां जाकर समझाकर चला आता। ये लोग पुन: प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हल्दी सुनील कुमार ने मेडिकल परीक्षण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी भेजा। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती ज्योति ने 26 अप्रैल को दम तोड़ दिया। प्रकरण में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। ससुर सुभाष सिंह अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें