फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने फंदे से लटकर जान दे दी। महिला अपने पति के चरित्र पर संदेह करती थी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। महिला के पिता और भाई ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। विवाहिता के पिता ने मृतका के पति और उसकी जेठान के विरुद्घ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के जनारी निवासी सुनीता (38) की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा के साथ हुई थी। मृतका के मायके वालों की मानें तो पिछले कई वर्ष से सुनीता के पति का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसको लेकर कई बार मारपीट और झगड़ा भी हुआ। इसके बाद पंचायत के माध्यम से समझाया भी गया, लेकिन आए दिन तू-तू मैं-मैं और गाली गलौज होता रहा। बुधवार को भी इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ। इसके बाद सुनीता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें