फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर व्यापारियों ने उठाई आवाज

Sat, 12 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त पर हमला और व्यापारी नेता अरविंद गांधी पर मुकदमे के विरोध में शनिवार को सुखपुरा, खरसरा और नगरा में व्यापारियों ने दूकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दवा तक की दूकानें नहीं खुलीं। व्यापारियों ने जुलूस निकालकर न सिर्फ एक-दूसरे की दूकानें बंद कराईं बल्कि प्रशासन के विरोध में जमकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन


सुखपुरा में शनिवार की सुबह व्यापारी नेता चुन्ना गुप्त, जयराम, शंकरदानी वर्मा, मनोज, ददन, सत्यप्रकाश, गणेश, विजय, सुमेर, महेश, राजू गुप्त ने आदि ने जुलूस निकालकर बाजार की दूकानें बंद कराईं। इस मौके पर हुई सभा में सुखपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुन्ना गुप्त ने कहा कि पुलिस की बर्बरता और अध्यक्ष प्रतिनिधि पर हुए हमले की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उधर, नगरा में भी व्यापारियों ने दूकानें बंद कर विरोध जताया।

इस दौरान हुई सभा में ग्राम प्रधान व कारोबारी काशीनाथ जायसवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। पुलिस मंत्री और उनके पुत्र की जागीर बन गई है, लेकिन अब वक्त आ गया कि हम व्यापारी एक मंच पर आकर सरकार को करारा जवाब दें। इस मौके पर मुमताज अंसारी, रामजी गुप्त, काशीनाथ जायसवाल, अनिता ठाकुर आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


खरसरा में भी व्यापारियों ने दूकानें बंद रखीं। इस अवसर पर सिकंदरपुर के भाजपा नेता माधव प्रसाद के नेतृत्व में व्यापारियों ने घूम-घूमकर दूकानें बंद कराईं। इस दौरान हुई सभा में भाजपा नेता माधव प्रसाद ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में व्यापारियों पर आए दिन अत्याचार हो रहा है। इसके लिए शासन में बैठे लोग जिम्मेदार हैं। बलिया के पुलिस अधिकारी सपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।

सपा के शासन में कई व्यापारियों की हत्या हो चुकी है। आए दिन उनके साथ छिनैती और लूट की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में इलाहाबाद में एक व्यापारी की हत्या कर दी गई, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। व्यापारियों से अपील की कि विस चुनाव में सपा सरकार को सबक सिखाएं। इस मौके पर महावीर प्रसाद, गुलाम सरवर, मुन्ना, राजू, विमल, प्रदीप गुप्त, राजू सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें