फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग के साथ बाजार भी अतिक्रमण मुक्त

Tue, 25 Jul 2017 11:22 PM IST
ballia
विज्ञापन
पहली बार अतिक्रमण हटवाया जा रहा। - फोटो : ballia
विज्ञापन
कस्बा के बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पहली बार प्रशासन द्वारा कार्यवाई की गई। अतिक्रमण सेल प्रभारी सुरेश चंद द्विवेदी  और स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ गांधी आश्रम चौराहा से सटे मार्गों को  अतिक्रमण मुक्त किया गया।
विज्ञापन


दोपहर बाद भारी पुलिस बल को देखकर एक बारगी बाजार क्षेत्र में खलबली मच गई। कुछ दूकानदार तो किसी अनहोनी के डर से अपनी दुकान तक बंद करने लगे। लेकिन सच्चाई जानकर सामान्य हुए। पुलिस सड़क पर फैले सामान, सड़क पर लगे टीन शेड आदि हटवाया। साथ ही सेल प्रभारी ने चेताया कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण न हो इसका ख्याल रहे।

यह अभियान चलता रहेगा। अब अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांधी आश्रम चौराहा के अतिक्रमण मुक्त होने के बाद लोगों ने डेढ़ किमी लंबे सदर बाजार को भी अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ताकि यहां भी लोगों को परेशानी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें