फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट; कई लोग घायल

Tue, 04 Feb 2025 03:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया जिले में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के पति-पत्नी और पुत्र वहीं, दूसरे पक्ष से पति-पत्नी घायल हुए। 

विज्ञापन


एक पक्ष से शिवम यादव (18) पुत्र संतोष यादव, शिमला देवी (35) पत्नी संतोष यादव व संतोष यादव (40) पुत्र रघुनाथ यादव घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से आशा देवी (25) पत्नी कृष्णा यादव एवं कृष्ण यादव (32) पुत्र यदुनाथ यादव घायल हो गए। 

मारपीट की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल शिवम यादव पुत्र संतोष यादव को डॉक्टर दिग्विजय कुमार ने जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। शेष लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें