इंदरपुर। डायमंड क्रिकेट समिति की ओर से जनता इंटर काॅलेज नगरा के मैदान में सोमवार को लीजेंड कप प्रतियोगिता का दूसरा मैच नगरा तथा बलिया के बीच खेला गया। बलिया को 105 रनों से पराजित कर नगरा ने कप पर कब्जा कर लिया।
नगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में 178 रन बनाए। इसमें दिलीप सिंह ने 34 बॉल में 7 चौके की मदद से 41रन, धर्मपाल 18 बॉल पर 5 छक्के की बदौलत 39 रन तथा सदाकत अली ने 19 बॉल पर 2 चौके और 1 छक्के के सहयोग से 21 रन की पारी खेली। मेहमान टीम के तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रशांत 4 ओवर 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
जवाब में उतरी मेहमान टीम बलिया 72 रन पर सिमट गई। बलिया के तरफ से मिथिलेश पांडे ने 8 बॉल पर 2 छक्के की बदौलत 14 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शमीम अहमद 1 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आसिफ़ हाशमी 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट राजेश यादव 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मेजबान टीम के शमीम अहमद को शानदार प्रदर्शन के लिए लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।