फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई प्रत्याशी अकेले तो कई पत्नियों के साथ पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। छठवें चरण में शामिल जिले में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने में बाधा न आए इसके लिए सभी प्रत्याशियों ने सबसे पहले मतदान किया। तकरीबन सभी प्रत्याशी विधि-विधान से पूजा पाठ और ईष्ट को सिर झुकाने के बाद ही वोट डालने बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन

बलिया विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी नारद राय बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अपने पैतृक गांव मुबारकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी व पुत्रवधू के साथ वोट डाला। इसी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी भी पत्नी और बच्चे के साथ सात बजे नगवा गांव में बनें बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। बसपा प्रत्याशी शिवदास सराफ ऊर्फ मदन भी अपनी पुत्रों व बहू के साथ जापलिनगंज में बनें बूथ पर मतदान किया।
फेफना के भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ शहर के कुवंर सिंह में बनें बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। जबकि सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव ने अपने गांव चेरुइयां के बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। बांसडीह से सपा प्रत्याशी रामगोविंद चौधरी ने अपने पैतृक गांव गोसांईपुर में मतदान किया। सिंकदरपुर से बसपा प्रत्याशी संजीव वर्मा ने अपने पैतृक गांव हरनाटार में अपना मत डाला। बैरिया से भाजपा उम्मीदवार आनंद स्वरूप शुक्ल ने नगर के एलडी कॉलेज में मतदान किया। रसड़ा से बसपा उम्मीदवार उमाशंकर सिंह ने खनवर, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ रसड़ा में मतदान किया।
विज्ञापन

सिंकदरपुर से भाजपा उम्मीदवार संजय यादव ने करमौता, सपा उम्मीदवार मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने सिवानकला में वोट डाला। इसके अलावा राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने इब्राहीमपट्टी, सकलदीप राजभर ने बिहरा हरपुर, लोक सभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने दोकटी, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने इब्राहिमपट्टी में मतदान किया। जबकि बैरिया से वीआईपी के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह ने चांदपुर, बांसडीह से निषाद पार्टी व भाजपा की संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह ने मैरीटार और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने अपने पैतृक गांव कपूरी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें