फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वसूली कांड में कई दलाल चिह्नित, होगी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। नरही वसूली कांड के विवेचक सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल ने बताया कि मामले से संबंधित सभी दलालों को चिह्नित कर लिया गया है। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के बाद दलालों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

नरही थाना बार्डर पर 25 जुलाई की रात एडीजी पीयूष मोर्डिया एवं डीआईजी वैभव कृष्ण की संयुक्त कार्रवाई में भरौली पुलिस पिकेट और कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर ट्रक से अवैध वसूली करते समय रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद अभी तक चार पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों को 55 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसमें अवैध वसूली, शराब तथा गोतस्करी करने वाले कई नाम सामने आए हैं। फरार चल रहे कोरंटाडीह पुलिस के फालोअर अशोक यादव को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद आरोपियों की संख्या 21 पहुंच गई। सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल ने बताया कि कुछ और दलालों के नाम सामने आए हैं। पुलिस टीम अपने मिशन पर लगी हुई है। कोई भी दलाल नहीं बच पाएगा। सभी की गिरफ्तारी होगी। सभी को चिह्नित कर लिया गया है।

कुछ काठमांडो तो कई धार्मिक यात्रा पर निकले : अवैध वसूली कांड के बाद से नरही थाना क्षेत्र के सैकड़ों लोग 25 जुलाई से ही भूमिगत हैं। बताया जाता है कि कुछ नेपाल के काठमांडो, कुछ झारखंड के बाबाधाम, कुछ उत्तराखंड के केदारनाथ निकल गए हैं। कुछ लोग अपने ट्रैक्टर लेकर बिहार में धान की रोपनी करा रहे हैं। घटना के बाद से ही भरौली में अवैध वसूली बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें