फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मणिपुर का गोलों से धमाका, यूपी की टीम ने गोवा को बराबरी पर रोका

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के
विज्ञापन
बलिया। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को रोमांच, संघर्ष और गोलों की बरसात देखने को मिली। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पांच खेल मैदानों पर कुल 27 लीग मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इनमें मणिपुर, पंजाब, झारखंड और आईबीएसएसओ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने गोवा को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और गोवा के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। मैच के 11वें मिनट में गोवा ने गोल कर बढ़त बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए। आखिरकार 55वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं।
इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में आईबीएसएसओ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 5-0 से पराजित किया। टीम के स्टार अटैकर विराज अरोरा ने लगातार दूसरे मुकाबले में चार गोल दागकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने मैच के सातवें, 16वें, 43वें और 47वें मिनट में गोल किए। अन्य मुकाबलों में कर्नाटक ने झारखंड को 2-0, पंजाब ने तेलंगाना को 5-0 और गोवा ने तेलंगाना को 2-0 से हराया।
पॉलिटेक्निक खेल मैदान पर खेले गए मुकाबलों में दिल्ली ने ओडिशा को 2-0, नवोदय विद्यालय समिति ने आईपीएसई को 3-1, चंडीगढ़ ने मध्य प्रदेश को 3-0, असम ने दिल्ली को 3-0 और लक्षद्वीप ने नवोदय विद्यालय को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें