बाबा लक्ष्मण दास द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को देर शाम तक चली सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गादत्त सिंह ने पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रोहित कुमार प्रथम तथा अवनीश कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 200 मीटर की दौड़ में मनु कुमार यादव प्रथम तथा सुनील कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रोहित चौधरी प्रथम तथा अनुज कुमार वर्मा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर दौड़ में चंदन कुमार यादव प्रथम तथा अभिषेक पासवान द्वितीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में श्रीनगर के अजय सिंह प्रथम तथा अनूप वर्मा को द्वितीय पुरस्कार मिला।
बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में मानगढ़ की टीम प्रथम स्थान प्राप्त की। कोटवा की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में जमालपुर को प्रथम तथा टेंगरहीं को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालक वर्ग में हुए क्रिकेट प्रतियोगिता में बैरिया को प्रथम तथा कोटवा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। दुर्गा दत्त सिंह ने कहा कि यहां पर जिन लोगों को प्रथम वह द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी एक टीम बनाकर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भेजा जाएगी। जिला स्तर के विजेता खिलाड़ियों को फिर एक टीम बनाकर मंडल स्तर तक भेजी जाएगी। सुनील सिंह, भरत प्रसाद गुप्त, रामेश्वर उपाध्याय,श्यामनंदन, ओमप्रकाश सिंह, अवनीश पांडेय उपस्थित रहे।