इंदरपुर। बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडेय को भारत रत्न देने की मांग की है।
संसद में नियम 377 के तहत चर्चा में भाग लेते हुए सांसद ने कहा था कि संसद में मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही उनके पैतृक गांव नगवां को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। सांसद ने कहा कि मंगल पांडेय की बदौलत हम सब आज सदन में बैठे हुए हैं।
प्रथम क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडेय के नाम पर मांग करता हूं कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाए। मंगल पांडेय को भारत रत्न दिए जाने की मांग करने पर पूरे जनपद में सांसद की सराहना हो रही है। संवाद