फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीष

Fri, 27 Oct 2017 11:33 PM IST
ballia
विज्ञापन
शुक्रवार को रामलीला मैदान के छठ घाट पर पूजन-अर्चन करतीं महिलाएं। - फोटो : ballia
विज्ञापन
उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को लोक आस्था का चार दिनी महापर्व डाला छठ संपन्न हो गया। उदित होते भगवान भाष्कर को नदी, तालाब, सरोवर के पानी में लाखों व्रती महिलाआें ने स्वयं में ऊर्जा बटोरते हुए परिवार के मंगलमय की कामना की। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न घाटाें पर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाआें ने घाट व घर पर अपने से बड़ों का पैर छूकर आशीवार्द प्राप्त किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरित कर पारण किया। कार्तिक मास में सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह दिखा। गुरूवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं शुक्रवार की भोर में स्नान करने के बाद नदी, तालाब व सरोवर पर पारम्परिक गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बंहगी लचकत जाय...गाती हुई विभिन्न टोलियों में घाटों पर पहुंची। जहां भगवान भाष्कर की पूजन-अर्चन किया तथा सूर्य के उदीयमान होने पर अर्घ्य लेकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कुछ महिलाएं पानी में घंटों खड़ी रही तो कुछ मन्नत पूरी होने पर घर से सोकर घाट तक पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे अधिक भीड़ नगर के टाउन हाल, महावीर घाट, रामलीला मैदान, बिचला घाट, विजईपुर घाट, लाट घाट, राजपूज नेउरी, बेदुआ, गौशाला रोड, मिश्रनेवरी, आनंदनगर, संकटमोचन कालोनी, हरपुर, मिड्ढी, जटहा बाबा मंदिर, हाईडिल कालोनी, भृगुआश्रम, बहादुरपुर, गोठहुली, काशीपुर, मिड्ढा, अगरसंडा, निधरिया, पौहारीपुर सहित अन्य घाटों व सरोवरों पर देखने को मिला। आलम यह था कि व्रती महिलाएं तीन बजे भोर से ही घाटों पर पहुंचने लगी थी। इस दौरान गंगा व सरोवरों के पास बच्चों ने जमकर पटाखे छोड़े। आग से बचाव के लिए समितियों द्वारा ड्रम में पानी और बोरियों में बालू भरकर घाटों पर रखा गया था। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के घाटों पर पुलिस बल मुस्तैद रही। इस दौरान सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर चक्रमण करते नजर आए।

उधर, विभिन्न समितियों द्वारा घाटों तथा आने-जाने वाले मार्गों पर विद्युत झालरों से सजाया गया था तथा प्रकाश की प्रचुर व्यवस्था की गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों जमीन पर आसमान से तारे उतर आए हो। साथ ही नगर निकाय चुनाव का असर देखने को मिला। इस दौरान विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर साड़ी, फल, दूध आदि देते नजर आए। इसके साथ ही कुछ प्रत्याशियों द्वारा घाटों पर चाय, पानी का स्टाल भी लगवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें