फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच मिला तो खुलकर बोलीं महिलाएं

Mon, 12 Sep 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम कादीप प्रज्ज्वलित करते डीएम गोवोदिं राजू एनएस तथा ए पी प्रभाकर चौधरी।
विज्ञापन
शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद, कला, गीत, संगीत, समाजसेवा समेत विभिन्न कौशलों में अपना लोहा मनवा रही महिलाओं को जब मंच मिला तो उन्होंने अपनी सफलाताओं की कहानी बयां करने के साथ ही महिलाओं को प्रेरित करने का भी प्रयास किया। अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से आयोजित नारी शिक्षा, सम्मान और सशिक्तकरण समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों से समाज में पहचान बनाने वाली महिलाओं को सलाम किया गया।
विज्ञापन


वहीं, जिले के आलाधिकारियों ने सरकार द्वारा महिलाओं, छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से सोमवार को नगर के सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित नारी शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण समारोह में अलग-अलग क्षेत्र से आई महिलाओं ने सहभागिता किया।

अपनी प्रतिभा की बदौलत समाज में पहचान बनाने वाली महिलाओं को याद किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं से पढ़ाई के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी मुकाम मिल रहा है। इससे जहां उनका हौसला बढ़ रहा है, वहीं उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को हासिल कर रही हैं। 
विज्ञापन



इससे पूर्व जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, एसपी प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डा. पीके सिंह, डीआईओएस प्रतिनिधि जिला शिक्षा समिति के अधिकारी अतुल तिवारी, विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, सीएमएस प्रभारी डा. वीपी सिंह, गुलाबदेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विभा मालवीय, प्रभारी बीएसए हेमंत कुमार मिश्र, अमर उजाला के जीएम यादवेंश कुमार एवं सतीशचंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अशोक कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से सरस्वती चित्र पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इन सभी ने नारी सशक्तिकरण पर अपना अनुभव साझा किया। प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार सरकार महिलाओं के सम्मान और उसके विकास के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोविंद राजू ने कहा कि नारी शिक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण विषय को लेकर अमर उजाला की तरफ से आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय है।

छात्राओं एवं महिलाओं के हित के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं, शिक्षित होकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपना मुकाम हासिल करें। अमर उजाला वाराणसी यूनिट के महाप्रबंधक यादवेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा प्रयास से सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

इसके माध्यम से समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का संचालन गुलाबदेवी महाविद्यालय की शिक्षिका डा. अर्चना श्रीवास्तव और समाजसेवी विनोद तिवारी ने किया। इस मौके पर मानवाधिकार संगठन की मांती सिंह, मनोविज्ञान की शिक्षिका डा. ममता वर्मा, डा. रीना सक्सेना, डा. दिनेश कुमार, डा. प्रिया सिंह, डा. सविता श्रीवास्तव, मनीषा मिश्र आदि रहीं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें