फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 25 हजार के इनामी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के दोथ-सोनाडीह गांव में पूर्व सीआरपीएफ जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गिरीशचंद्र सिंह ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

अभियुक्त ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नवनीत कश्यप के न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने का आदेश दिया। गिरीशचंद्र के आत्मसमर्पण के साथ ही हत्याकांड में नामजद पांचों आरोपियों के न्यायिक अभिरक्षा में पहुंचने की कार्रवाई पूरी हो गई। इससे पहले उसकी पत्नी शीला सिंह, पुत्री खुशी सिंह और पुत्र सूरज सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें