फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आईपीएस बताकर की शादी, पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार

विज्ञापन
दोकटी पुलिस द्वारा पकड़े गए फर्जी आईपीएस बनकर धोखे से शादी करने वालाी आरोपी युवक तथा बरामद वर्द
विज्ञापन
लालगंज। खुद को आईपीएस बताकर युवती से धोखे से शादी करने वाले सुधीर राम को दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से आईपीएस की वर्दी व उस पर लगाने वाले स्टार, अशोक स्तंभ, आईडी कार्ड, आधार कार्ड, टैबलेट बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


बैरिया क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी ने बताया कि गोपालगंज बिहार निवासी एक विवाहिता ने दोकटी पुलिस से शिकायत की है। बताया कि कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर सुधीर राम को आईपीएस अधिकारी बताकर धोखे से शादी कराई गई है। जब इसकी जानकारी हुई तो आरोपी पति शिकायत करने से रोकने लगा। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष दोकटी अनुप जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी सुधीर राम निवासी हृदयपुर को वाजिदपुर ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी वर्दी, एक जोड़ी स्टार, एक जोड़ी अशोक स्तंभ व पहचान पत्र बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी खुद को राजस्थान का 2021 कैडेट का आईपीएस अफसर बता रहा था। महाराष्ट्र के निश्चल के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। खुद की तैनाती में धौलपुर बताया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का परिवार वर्षों से कोलकाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें