फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बलिया में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sat, 02 Mar 2024 11:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: सुल्तानपुर निवासी कुलदीप सिंह (28) पुत्र शेषनाथ सिंह अपनी पत्नी एकता सिंह को लेकर अपने गांव जा रहा था। पीछे से जा रही पिकअप जोरदार धक्का मार कर भाग गई। इससे कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी एकता सिंह को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया मार्ग स्थित केनरा बैंक के समीप पिकअप के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी बाल-बाल बच गई। आक्रोशित  ग्रामीणों ने नगर के प्यारेलाल चौराहा को जाम कर दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी, कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन


क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी कुलदीप सिंह (28) पुत्र शेषनाथ सिंह अपनी पत्नी एकता सिंह को लेकर अपने गांव जा रहा था। पीछे से जा रही पिकअप जोरदार धक्का मार कर भाग गई। इससे कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पत्नी एकता सिंह को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने कुलदीप को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। कुलदीप की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनका मात्र एक वर्ष का पुत्र कुणाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें