बैरिया/रेवती। सुरेमनपुर-रेवती रेलवे स्टेशनों के बीच श्रीनगर गांव के अद्भुत बाबा स्थान के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर, गोस्वामी बस्ती निवासी अनुज गोस्वामी बुधवार की रात घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गया। बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर लोगों ने उसका शव देखा। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात्रि के समय वह रेलवे ट्रैक की तरफ गया होगा इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। अनुज के पिता तथा भाई दिल्ली में काम करते हैं। अनुज भी दिल्ली में ही रहता था। बीते सप्ताह वह गांव आया था।