फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा, युवक का सिर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनबढ़ों ने युवतियों से छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे, रॉड से हमले में एक युवक का सिर फट गया।
विज्ञापन

बुधवार को युवक की बहनें काम से घर लौट रही थीं। आरोप है कि उपेंद्र राजभर ने उनके साथ छेड़खानी की। युवतियों ने साहस दिखाते हुए विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट की। युवतियां वहां से घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि उनेंद्र राजभर, रितेश, मोगिंद्र और दीपक राजभर ने लाठी-डंडे और चेन से हमला कर दिया। इसमें युवतियों के एक भाई का सिर फट गया। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भाग गए। पीआरवी 112 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें