फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुंडन संस्कार में आए चार किशोर नहाते समय गंगा में डूबे, तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर शिवरामपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार के लिए दौरान नहाते समय हादसा हो गया
विज्ञापन

सनी पटेल (15) निवासी भूसेरी देवरिया, कृष्णा वर्मा (17) निवासी सिवन टोला, अजय खरवार (17) निवासी जनाड़ी, बलवंत वर्मा (17) निवासी शीतल दवनी डूब गए। चार किशोरों के डूबने की सूचना पर घाट से पुलिस ने लोगों को जल्द मुंडन संस्कार कराकर हटाया। पुलिस ने स्थानीय नाविक की सहायता से चारों किशोरों की तलाश शुरू की। शाम तक किशोरों का पता नहीं चला।
देवरिया के भूसेरी गांव निवासी राजन पटेल ने बताया कि बेटा सनी पटेल सिकंदरपुर थाना के जमुई गांव निवासी अपने मामा के बेटे के मुंडन संस्कार में शिवरामपुर घाट पर गया था। परिजनों के साथ सन्नी अपने एक दोस्त के साथ स्नान कर रहा था। पास में नहा रहे लोगों ने उसके दोस्त को बचा लिया। सन्नी गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनाड़ी निवासी शिवजी वर्मा के घर से मुंडन संस्कार करने लोग शिवरामपुर घाट पर पहुंचे थे।
इसमें शामिल शिवजी के रिश्तेदार बैरिया के शिवन टोला निवासी सत्येंद्र वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा (17) , बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी निवासी बलवंत वर्मा (17), दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा निवासी संगम वर्मा (18) और जनाड़ी निवासी अजय खरवार का बेटा अमन खरवार (17) स्नान करते समय गहरे पानी चला गया।
आसपास मौजूद लोगों ने संगम को तो बचा लिया, लेकिन अन्य तीन गहरे पानी में जाकर डूब गए। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी मो. उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी गंगा घाट पर जाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि शिवरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते वक्त चार किशोर के डूबने की सूचना मिली है। नाविकों की सहायता से सभी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें