बैरिया। क्षेत्र के श्रीनगर गांव में दरवाजे पर बैठकर शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने लाठी डंडे सी पीटकर और चाकू मार कर रंगीला को घायल कर दिया। रेवती पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव की है। शुक्रवार को रंगीला अपने दरवाजे पर बैठे थे। उन्हीं के दरवाजे पर पहुंचे दीपक और छोटू मौर्य शराब की बोतल खोलकर शराब पीना शुरू कर दी। मना करने पर लाठी-डंडे से पीटा। इससे उनका सिर फट गया।
दूसरे ने चाकू से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। रेवती थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।