फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के लिए 17 घंटे तक एनएच पर लगाया जाम

विज्ञापन
बैरिया के ओझा कटरा के सामने एनएच 31 को जाम करते ग्रामीण। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील एनएच 31 की मरम्मत कराने की मांग को लेकर गुरुवार की रात नौ बजे बड़ी संख्या में लोगों ने ओझा कटरा के पास हाईवे पर जाम लगा दिया जो शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक चलता रहा। 17 घंटे तक जाम के दौरान दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतार लग गई। जाम लगाने वाले लोग शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे बैरिया थाने के एसएचओ संजय त्रिपाठी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं मानेे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि जब तक हाईवे के गड्ढे भरे नहीं जाते हैं, वे जाम नहीं हटाएंगे। आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और एनएच पर बने गड्ढों में गिट्टी डाली जाने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को दिन में दो बजे जाम समाप्त किया।
जाम लगाने वालों का कहना था कि बैरिया से मांझी तथा बैरिया से दलपतपुर चट्टी तक करीब 20 किमी सड़क पर अक्सर ट्रकों की लंबी कतार लगती है। इसका कारण ये है कि पिछले तीन वर्ष से बेलहरी से मांझी जयप्रभा सेतु तक एनएच 31 पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे इतने बड़े हैं कि अक्सर इनमें कोई न कोई वाहन फंस जाता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसे लेकर समाजसेवी दुर्ग विजय सिंह झल्लन के नेतृत्व में अनशन भी हो चुका है लेकिन हर बार आंदोलनकारियों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन

कभी गड्ढे भरे नहीं गए। आलम ये है कि एनएच पर बने गड्ढे अब तक कई लोगों की हादसों में जान जा चुकी है और सैकड़ो घायल हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सड़क जाम कर रहें लोगों व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गड्ढों में ईंट के टुकड़े गिराकर उन्हें भर दिया जाएगा लेकिन ग्रामीण नहीं माने। मामले की जानकारी के बाद विधायक की पहल पर एनएचआई ने गड्ढों में गिट्टी और ईंट के टुकड़े भरवाए तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे। जाम करने वालों में कैलाश राम, दिलीप कुमार वर्मा, अजित कुमार उपाध्याय, मनजीत यादव, अजित कुमार, सूरज कुमार वर्मा, विजय कुमार चौहान, रबी राम, भिखारी वर्मा, राजू पासवान, अखिलेश वर्मा, सुरेश वर्मा आदि शामिल थे। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एनएच 31 की मरम्मत के लिए एनएचआई के निदेशक योगेंद्र सिंह से बात की गई है। उन्होंने कहा है कि शीघ्र सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके पहले बड़े गड्ढों में ईंट भरवा कर यातायात शुरू करा दिया जाएगा ताकि जाम में फंसी ट्रक निकल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें