कृषि भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते जिलाधिकारी श्रीहरि प
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही की अध्यक्षता में जिला स्तरीय किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को कृषि भवन परिसर में हुआ। इसमें जिलाधिकारी ने किसानों के हित के चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही हर योजना के प्रति जागरूक होने और उसका लाभ लेकर आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर होने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि किसान चाहें तो पराली जलाने की घटना को शत-प्रतिशत रोका जा सकता है। खेतों की मृदा बचाने के लिए ऐसा करना ही होगा। किसानों की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैक्टर पर भी अनुदान की व्यवस्था के लिए प्रयास किया जाएगा। गोष्ठी में किसानों ने जो भी समस्याएं रखी है, उस पर गंभीरता से विचार होगा। फसल में रोग लगने की बात पर कहा कि इसके कारणों पर विचार विमर्श होगा। जैविक खेती पर जोर देते हुए किसानों को अभियान चलाकर शुरूआत करने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में उप निदेशक कृषि इंद्राज ने विभाग की लाभकारी योजना के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, कृषि प्रतिरक्षा अधिकारी प्रियनंदा, कृषि वैज्ञानिक गोपाल जी समेत सैकड़ों कृषक मौजूद थे।