फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, मकर संक्रांति पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
बलिया के रामगढ़ क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर मकर संक्रांति पर्व पर स्नान करने उमड़े श्रद्धा? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड के बावजूद बृहस्पतिवार की भोर से ही लोग गंगा, सरयू नदी के घाटों पर स्नान करने पहुंचे। नदी में डुबकी लगाने के बाद भगवान सूर्य को जल दिया और गंगा और सरयू की पूजा की। इसके बाद, श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर मौजूद ब्राह्मणों और गरीबों को तिल, चावल, तिलवा, गुड़, उड़द की दाल आदि दान किया। इसके बाद, आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन कर पुरोहितों को दान पुण्य किया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न घाटों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौंवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। नरही क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, गोविंदपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। पूरे दिन एनएच 31 पर वाहनों का तांता लगा रहा। वहीं, नरही पुलिस भी एहतियात के तौर पर नाव से निगरानी करती रही। बेल्थरारोड में मकर संक्रांति पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिलवा, गुड़, लाई आदि दान दिया। इस दौरान तुर्तीपार, खैरा खास, बेल्थरा बाजार, हल्दीरामपुर आदि तटीय क्षेत्रों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेल्थरा बाजार के प्रधान सतीश गुप्त की ओर से स्नानार्थियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
नवानगर में इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अलग-अलग घाटों पर क्षेत्र के हजारों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर सूर्य भगवान को प्रणाम कर अन्न, तिलकुट और तिलवा आदि दान किया। क्षेत्र के कठौड़ा स्थित कुतुबगंज घाट और खरीद दरौली घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था सरयू नदी के तट पर स्नान के लिए जुटने लगे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। दयाछपरा में मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला ठंड की परवाह न करते हुए गंगा तट के लिए निकल पड़ा। दयाछपरा, नौरंगा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पुण्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें