फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से स्वामी सहजानंद पार्क का मुख्य द्वार ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
ट्रेलर के टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ भरौली गोलंबर ​स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क का गेट।संवा
विज्ञापन
नरही (बलिया)। भरौली गोलंबर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार बृहस्पतिवार की भोर में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से ध्वस्त हो गया। गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रेलर को पकड़कर नरहीं थाने भेज दिया।
विज्ञापन

यूपी बिहार के बार्डर भरौली गोलंबर पर भोर करीब तीन बजे बालू लदा ट्रेलर बिहार से भरौली की ओर आ रहा था। भरौली गोलंबर के पास एक ट्रक खराब होकर सड़क पर खड़ा था। ट्रेलर चालक खराब ट्रक के बगल से निकलने का प्रयास कर रहा था।
टक्कर लगते ही प्रवेश द्वार भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रेलर को रोक लिया और उसे नरहीं थाने ले गए। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि ट्रेलर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता वंश नारायण राय ने कहा कि तीन लेन के पुल निर्माण के चलते पहले ही स्वामी सहजानंद सरस्वती पार्क की रौनक प्रभावित हुई है। अब पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीणों और स्वामी सहजानंद सरस्वती के समर्थकों में आक्रोश है। उन्होंने पार्क के प्रवेश द्वार की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें