फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार संग महावीरी झंडा जुलूस निकाला

Sat, 05 Aug 2017 10:12 PM IST
ballia
विज्ञापन
महावीरी झंडा के दौरान निकाले गए जुलूस में हनुमान की वेशभूषा में बच्चे। - फोटो : ballia
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों एवं भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस शनिवार को गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ें एवं ऊंटों के साथ सुनरसती स्थान के हनुमान मंदिर से निकला। इसके पूर्व भगवान हनुमान की विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पुरोहित की मौजूदगी में यजमानों ने पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात पगड़ी रस्म के दौरान समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा समिति के सदस्यों को लाल रंग की पगड़ी बांधी गई। इसके बाद खिलाड़ियों को शस्त्र प्रदान किया गया।  जुलूस कस्बा के विभिन्न मार्ग होते हुए अपने नियत स्थान पर पहुंचा। इस दौरान दर्जनों झण्डे एवं बैनर के साथ जलूस में विलुप्त हो रही पखावज, गोड़उ, डफरा, हुरका के कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वहीं आधा दर्जन कीर्तन मंडलियां कीर्तन गाते हुए जुलूस में चल रही थी। जिस मार्ग से महावीरी झंडा जुलूस गुजर रहा था। उस छत पर खड़ी महिलाएं पुष्प की वर्षा कर रही थी। वहीं रास्ते में हिंदू और मुस्लिम के दरवाजे पर शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अखाड़े के नौजवानों ने आग के गोले क बीच से निकलना, टूटे मरकरी पर करतब दिखाना, सीने से बाइक उतारना, सीने पर पत्थर तोड़ना, तलवार, गदा, भाला, लाठी, बनैठी, मुगरा आदि का प्रदर्शन किया।

इस मौके पर साहिल पटेल, बिनोद राम, छोटू सिह, विजय प्रताप, गोलू, दीपक, सोनू, भोलू, प्रदीप, समिति के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, अशोक पटेल, देवमुनि, शिव शंकर, हलचल सिंह, पप्पू सिंह, कन्हैया सिंह, विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सुखपुरा थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद रही। जबकि अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें