फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीरी झंडा जुलूस में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 06 Sep 2016 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बेल्थरारोड में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान निकाली गई हनुमानजी की झांकी।
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस की विशाल शोभा यात्रा मंगलवार को परंपरागत हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में निकाली गई। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मानस मंदिर और युनाइटेड क्लब के प्रांगण से प्रारंभ होकर शोभायात्रा निर्धारित स्थानों का भ्रमण कर देरशाम तक गंतव्य पर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में देवी, देवताओं की मनोरम झांकियों का दर्शन करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से जन सैलाब उमड़ पड़ा। जुलूस में सबसे से आगे विशाल पताका लहरा रही थी।
विज्ञापन



हाथी, घोड़े और ऊंटों से सुसज्जित जुलूस में डीजे की धुन पर युवाओं की टोली समा बांध रही थी। हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भ्रूण हत्या, शिव परिवार, भारत माता, राधाकृष्ण, मिशाइल, देवी-देवाताओं के विभिन्न झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए। महावीरी अखाड़ों के जांबाज खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज खेल कौशल का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी।

गोडउ, धोबउ नृत्य और गीत संगीत की धूम रही। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। मुख्य सड़क, त्रिमुहानी, बस स्टेशन, रामलीला मैदान होते हुए शोभा यात्रा देरशाम तक गंतव्य पर पहुंची। इस दौरान बजरंग बली के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें