रसड़ा/हनुमानगंज/बैरिया। नगर में महावीरी झंडा जुलूस बड़े ही धूमधाम और गाजे बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस देर रात सकुशल संपन्न होने पर शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां और युवाओं के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षण के केंद्र रहे।
रसड़ा के ब्रम्हस्थान, गुदरी बाजार, रुपली गड़ही वासुदेव का चबूतरा, जलपा स्थान, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हॉस्पिटल गेट के सदस्यों ने महावीरी झंडा का जुलूस निकाला। जुलूस में सभी समितियों के सदस्यों के हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा पेश किया। एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा, सीओ मो. फहीम कुरेशी, प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी चक्रमण करते दिखे। वहीं, बजरंग बाल क्लब ब्राह्मणी की ओर से हनुमानगंज से महावीर झंडा जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, सुनील वर्मा, गोपालजी, टाइगर तिवारी आदि थे।