फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर बनेगा महर्षि भृगु कॉरिडोर, बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में आस्था के केंद्र महर्षि भृगु मंदिर का अब कायाकल्प होगा। मंदिर के विकास के लिए शासन से धनराशि जारी हो गई है। 50 करोड़ से महर्षि भृगु काॅरिडोर का निर्माण होगा। इससे प्राचीन मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने धनराशि जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भृगु मंदिर काॅरिडोर का निर्माण काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा। इसमें मंदिर परिसर का विस्तार और सुंदरीकरण, चौड़ीकरण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के आने व जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया की जाएंगी।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार किए गए प्रस्ताव में भूमि अधिग्रहण, संरचनात्मक विकास और आकर्षक डिजाइन पर ध्यान दिया गया है, ताकि मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। इस कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य प्राचीन भृगु मंदिर और ददरी मेला क्षेत्र का सुंदरीकरण करना, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें