फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानवमी : देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर मां अंबे को दी विदाई

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के तालिबपुर गांव कन्या पूजन करते श्रद्धालु। जागरुक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलिया। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां जगदंबा भवानी के नौ दिनों के अनुष्ठान के बाद सोमवार को हवन-पूजन व आरती की गई। इसके बाद कन्या पूजन कर मां अंबे को विदाई दी गई।
विज्ञापन

नवरात्र की शुरुआत में घर-घर कलश स्थापना की गई थी। नौ दिनों तक भक्तों ने पूजा पाठ कर आदि शक्ति भवानी से सुख-समृद्धि की कामना की। नवमी तिथि पर पंडित के उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां की आराधना की गई।
इसके बाद लोगों ने परिवार के साथ हवन-पूजन किया, उसके बाद आरती उतारकर माता रानी की विदाई दी गई। नवमी पर पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज कराया गया। कन्या भोज के लिए मंदिर व घरों के आसपास छोटे बच्चों को पैर धोकर घरों में स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया। बालिकाओं को खीर, पूड़ी, हलवा के साथ भोजन कराया गया। चितबड़ागांव में महानवमी पर नगर पंचायत चितबड़ागांव स्थित चितेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के बीच कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भोज कराया।
मां भगवती की आराधना कर फेफना विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सुनील कुमार सिंह सुमन, स्वामी आनंद जी महाराज, गोपाल सिंह, अशोक वर्मा, प्रकाश सिंह और संजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें