बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने शहरवासियों की जिम्मेदारी तय करते हुए मैं भी जिम्मेदार हूं...हमारा बलिया, अतिक्रमण मुक्त बलिया का अभियान चलाने की बात कही।
नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने व चौराहों के सुंदरीकरण समेत शहर में ग्रीन बेल्ट और मॉडल स्ट्रीट जोन बनाने की कवायद है। इसको लेकर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को नागरिकों, व्यापारियों तथा अधिकारियों संग बैठक की। डीएम ने कहा कि अभियान के तहत दो माह के अंदर शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। बलिया को अच्छे शहर के रूप में विकसित के लिए रेलवे ओवरब्रिज को कलर कराया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे के डिवाइडर पर फूल-पौधे लगाए जाएंगे। इस पर व्यापारियों ने भी हामी भरी।
इस दौरान नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत किया गया, जिसमें व्यापारियों से अपनी दुकान की सीमा में लगाने, साइनेज बोर्ड को पटरी पर नहीं लगाने, गाड़ी को रोड़ की बजाए पटरी के किनारे लगाने, ठेला को बीच रास्ते में नहीं लगाने, बालू , सीमेंट, ईंट आदि सामान को सड़क पर नहीं रखने, सार्वजनिक स्थान पर बैनर नहीं लगाने, दुकान के सामने कूड़ा नहीं फैलाने और लोडिंग व अनलोडिंग का समय निश्चित करने ही अपील की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा व अभिनेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
000
मैं भी जिम्मेदार हूं... का लगेगा स्टीकर
नगर के दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन का सहयोग लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टिकर लगाया जाएगा। हरे रंग का स्टीकर उन लोगों के दुकान पर जो स्वयं अपनी दुकान को व्यवस्थित कर लेंगे तथा जो नहीं करेंगे, उनकी दुकान पर लाल रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। स्टीकर पर लिखा होगा कि मैं भी जिम्मेदार हूं, हमारा बलिया अतिक्रमण मुक्त बलिया।
000
10 मार्ग चिह्नित, हटेगा अतिक्रमण
सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि 10 मार्गों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर में 30-40 फीट चौड़े रास्तों को चिह्नित किया जा रहा है। साथ ही चित्तू पांडे की प्रतिमा को चौराहे से स्थानांतरित करने का भी लोगों की सहमति से किया जाएगा। ई-रिक्शों के लिए रूट सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही वन-वे रूट, रूट डायवर्जन तथा ट्रैफिक लाइट का भी प्रयोग किया जाएगा। छोटे व्यापारियों, ठेले वालों, सब्जी और फल मंडी आदि के लिए 15 से अधिक गलियां चिह्नित की गई हैं। इसके अलावा लोहिया मार्केट में अस्थायी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण करने पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
000
बनेगा मॉडल स्ट्रीट जोन
शहर में मॉडल स्ट्रीट जोन बनाया जाएगा, जिसे बलिया सर्कल 2.0 के नाम से जाना जाएगा। यह सर्कल कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा से होता हुआ नवीन प्रस्तावित महाराणा प्रताप चौराहा और स्टेडियम से होता मिड्डी चौराहे से पुनः कलेक्ट्रेट तक का सर्किल होगा। जिसमें पाथ-वे, आधुनिक कल्चरल लाइट, मॉडल पार्किंग,वेंडिंग जोन, ट्रैफिक लाइट, साईनेज,पेयजल और शौचालय की व्यवस्था होगी।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ