फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस की पिटाई से मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू

विज्ञापन
रेवती क्षेत्र के गायघाट निवासी मृतक कामजी गोंड। फाइल फाेटो, परिजन
विज्ञापन
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट स्थित लाला टोला निवासी कामजी गोंड की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने एडीएम अनिल कुमार को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा है कि इस मामले में कोई भी व्यक्ति 24 जुलाई तक साक्ष्य उपलब्ध करा सकता है। एडीएम अनिल कुमार ने अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित वीडियो, फोटो, ऑडियो, दस्तावेज या प्रत्यक्ष जानकारी है तो वह 24 जुलाई तक उनके न्यायालय, कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।
जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सीय अभिलेख, सीसीटीवी फुटेज और पुलिस रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों का भी परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, पुलिस स्तर पर मामले की जांच सीओ लाइन मंजरी राव कर रही हैं, जबकि सीओ मंजरी राव ने घटनास्थल पर पहुंचकर कामजी गोंड को घायल अवस्था में देखने वालों के बयान दर्ज किए।
उन्होंने परिजनों से कामजी की बीमारी के संबंध में भी जानकारी ली। थाने और गांव जाने वाले रास्ते पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। उधर, मजिस्ट्रियल जांच कर रहे एडीएम अनिल कुमार ने मामले से संबंधित मुकदमे, अस्पताल की इलाज से संबंधित पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें