फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आवास का झांसा देकर सोने के टॉप्स उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डफलपुरा गांव में आवास दिलाने का झांसा देकर दो अज्ञात लोगों ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाकर उसके कान से सोने के टॉप्स उतरवा लिए और भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डफलपुरा निवासी महाजन मौर्य 11 सितंबर को बेटे की जमानत कराने के लिए न्यायालय गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। दोनों ने उनकी पत्नी कौशल्या देवी से आवास दिलाने की बात कही। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि इसी बीच बहला-फुसलाकर उसके कान से सोने के टप की एक जोड़ी उतरवा ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने आसपास और संभावित स्थानों पर आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार ने भीमपुरा पुलिस को तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें