फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाम में फंसने, वाहन खराब होने का बहाना बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित वाहनों की रियलटी चेकिंग शुक्रवार को सीडीओ ओजस्वी राज ने की। सभी वाहनों को सीएमओ आवास बुलाया। 53 गाड़ियों में 11 बजे तक एक भी नहीं पहुंची। वेंडर जाम व खराब होने का तर्क देते रहे। जांच के दौरान करीब 35 वाहन ठीक मिले। अन्य की जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सीडीओ के जांच में चालक यह भी नहीं बता पाए कि पिछले सप्ताह में वे कहां-कहां व किस चिकित्सक को लेकर गए। शंका होने पर सीडीओ ने सभी चालकों व उनकी गाड़ी का नंबर नोट कराया। कई वाहनों पर कमर्शियल प्लेट की जगह नार्मल नंबर प्लेट लगे मिले। सीएमओ से वाहनों के टेंडर में शामिल नियम की जानकारी मांगी।
सीएमओ डॉ संजीव बर्मन ने बताया कि सभी ब्लाॅक पर तीन-तीन वाहन तैनात हैं। प्रत्येक में एक डाॅक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट नियुक्त हैं। सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के प्राथमिक व आंगनबाड़ी केंद्र जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हैं। सीडीओ ओजस्वी राज ने सीएमओ डॉ. संदीप वर्मन को पूरे आरबीएसके कार्यक्रम की ऑडिट कराने की सलाह दी। शहर अंतर्गत आने वाले सात ब्लॉक में आरबीएसके की 17 टीमें लगी हुई हैं। दो-दो टीमों को देखने के लिए एक-एक माॅनिटर की नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें