फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, सड़क पर चाकू से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सेरिया-बघाव मोड़ पर बदमाशों के हमले से घायल वार्ड नंबर पांच निवासी घ
विज्ञापन
बांसडीह। सेरिया-बघाव मोड़ पर रविवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने मिठाई बनाने वाले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग गए। घायल को सीएचसी बांसडीह में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर पांच निवासी हलवाई मुन्ना प्रसाद माली (45) का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम तीन युवक उनके घर पहुंचे और 1500 रुपये में मिठाई बनाने की बात तय की। युवकों ने 100 रुपये अग्रिम देकर रविवार दोपहर सेरिया बुलाया था। रविवार करीब 1:30 बजे मुन्ना अपने सहयोगी सत्येंद्र तुरहा के साथ साइकिल से सेरिया-बघाव मोड़ पहुंचे।
मौके पर पहुंचने के बाद मुन्ना ने दिए गए नंबर पर फोन कर मिठाई बनाने के लिए आने का स्थान पूछा। फोन पर दूसरी तरफ से उसे वहीं रुकने और करीब 10 मिनट में पहुंचने की बात कही गई। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक से दो युवक उतरे और बिना किसी बातचीत के मुन्ना पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मुन्ना सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद भी दोनों युवक उनकी पीठ और पैर पर चाकू से कई वार करते रहे।
पीछे से आ रहे मुन्ना के सहयोगी सत्येंद्र तुरहा ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर बाइक से भाग गए। आरोप है कि जाते समय हमलावर मुन्ना का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ई-रिक्शा से सीएचसी बांसडीह पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें