फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी में तीन सेमी. प्रतिघंटे बढ़ रहा जलस्तर

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के भोजपुरवा गांव की मिट्टी को काटती सरयू नदी की लहरें।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के दो छोर पर बहने वाली गंगा व सरयू की धारा रफ्तार पकड़ने लगी है। रविवार को सरयू नदी में तीन सेमी(सेंटीमीटर) प्रतिघंटे से बढ़ाव होने के कारण लाल निशान से मात्र 12 सेमी नीचे है। वहीं, गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गायघाट गेज पर शाम करीब चार बजे 54.36 मीटर रही। इस स्थल पर खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। 24 घंटे के अंदर जलस्तर 10 सेमी बढ़ा था। नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव से तटवर्ती इलाकों में पानी फैलने लगा है। बेल्थरारोड में लाल निशान छूने को आतुर सरयू नदी के तेवर तल्ख हो गए हैं। जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार की शाम जलस्तर 63.89 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि लाल निशान 64.01 मीटर है। लाल निशान से महज 12 सेंटीमीटर नीचे बहने वाली नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आयोग का कहना है कि आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें