फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी का विरोध करने पर प्रेमी-प्रेमिका फंदे से झूले, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक व युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन घरवाले शादी का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने गंभीर अवस्था में दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मनियर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक का गैर बिरादरी की युवती से प्रेम संबंध था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इससे आहत युवक अपने कमरे में फंदे से झूल गया। परिवार के किसी सदस्य की नजर पड़ी तो वह चिल्लाने लगे। परिजनों ने फंदे से उतार कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्रेमी को खुदकुशी की खबर लगते ही युवती भी कमरे में जाकर फंदे पर लट गई, जिसे उसकी मां नेे देख लिया। स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों के परिजन आधा घंटे के अंतराल पर इलाज के लिए पहुंचे थे। इसकी खबर लगते ही मोहल्ले के लोग भी सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। चिकित्सक की सलाह पर दोनों के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहंुचे। चिकित्सक ने बताया कि दोनों की हालत खतरे के बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है, मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें