इंदरपुर। पति, सास, ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर सलेमपुर थाना नगरा की विवाहिता संयोगिता ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। उसके जीजा की तहरीर पर नगरा पुलिस ने पति, सास व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बालजीत चौहान निवासी भटवाचक थाना सिकंदरपुर ने तहरीर में कहा है उसकी साली संयोगिता की शादी विनय चौहान निवासी सलेमपुर थाना नगरा के साथ 15 वर्ष पहले हुई थी। प्रभारी निरीक्षक कौशल पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।