फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लॉज के कमरे में अचेत मिले प्रेमी युगल, प्रेमिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में रविवार को एक युवक व युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। इसमें युवती की मौत हो गई। वहीं, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा व सीओ सिटी श्यामकांत पहुंचे । फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने कहा कि युवती के गले पर निशान मिले हैं, हो सकता है युवक ने उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की हो। जांच के बाद ही यह साफ होगा। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली निवासी जमील अहमद (30) पुत्र अबुल कलाम आजाद, नेहा परवीन (29) पुत्री गयासुद्दीन खान निवासी आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर गाजीपुर में प्रेम संबंध था। सूत्रों के अनुसार दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। इससे लड़के के परिवार वाले नाराज थे। घर पर पत्नी को ले जाने पर घर वाले खदेड़ दे रहे थे। इसके कारण वह तीन दिन से लॉज में रह रहा था।

दिन में दोपहर एक बजे के बाद मैनेजर के प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर शंका हुई। उसने चौकी पर सूचना दी। इसकी खबर लगते ही मौके ओकडेनगंज चौकी प्रभारी ब्रजेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और शहर कोतवाल को फोन किया। खबर लगते ही लाॅज पर सिटी मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जवानों के साथ दरवाजा तोड़वाया। दरवाजा तोड़ने पर अंदर दोनों अचेत मिले।
विज्ञापन


जमील अहमद अहमद ने कलाई की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। वहीं, नेहा परवीन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें