फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हवा के तेज झोंके से एचटी तार टकराया लो टेंशन तार से, ट्रांसफाॅर्मर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर-2 में सोमवार को हाईटेंशन तार हवा के तेज झोंके के कारण लो-टेंशन लाइन से टकरा गया। इससे क्षेत्र में लगा ट्रांसफाॅर्मर जल गया और कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही बिजली का तेज करंट लो-टेंशन लाइन में दौड़ गया। कई घरों में लगे विद्युत उपकरणों से धुआं निकलने लगा, जबकि कुछ स्थानों पर आग की चिंगारियां भी उठीं। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
ग्रामीण लल्लन राजभर ने बताया कि उनके घर में करीब 30 हजार रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। घर की वायरिंग, एलईडी टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बबन राजभर, उमाशंकर, वीरेंद्र, अनंत तथा कई अन्य ग्रामीणों के घरों में टीवी, पंखे, फ्रिज, इनवर्टर, मोबाइल चार्जर समेत अन्य घरेलू उपकरण जल गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।लोगों ने जले हुए ट्रांसफाॅर्मर को बदलने, क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई चंदन कुमार ने बताया कि वो छुट्टी पर हैं। मामले की जानकारी नहीं है। छुट्टी से लौटने के बाद व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें