फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजनारायण समाजवाद के पुरोधा थे’

विज्ञापन
लोकबंधु राजनारायण स्मृति समारोह में उपस्थित स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। युवा चेतना की ओर से सोमवार को रेपुरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय ने राजनारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की राजनारायण ने जीवन पर्यंत वंचित वर्ग के उत्थान हेतु संघर्ष किया। वे समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने कभी सत्य से समझौता नहीं किया। युवा चेतना भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है। मुख्य अतिथि रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राजनारायण बगावती तेवर के नेता थे। जब इंदिरा गांधी की तानाशाही चरम पर थी, तब उन्होंने कोर्ट और वोट दोनों से उन्हें हराया था। राजनारायण गरीबों के हक में जीवन पर्यंत संघर्ष किया। भाजपा सरकार में विकास की बात नहीं हो रही है। सिर्फ धार्मिक तुष्टिकरण किया जा रहा है। युवा चेतना पूर्वांचल में जनता को विकल्प देने हेतु प्रयासरत है। राजनारायण ने अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन आज के नेता मैं, परिवार और ससुराल में फंसे हैं।
अवधेश राय ने कहा की हम विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने वाले लोग हैं। समाज की सेवा ही युवा चेतना का लक्ष्य है। गरीब की चिंता सिर्फ युवा चेतना करती है। संचालन रेपुरा के ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने किया। सभा को सीतापुर ग्राम प्रधान कमलेश यादव, बजरहां ग्राम प्रधान भुनेश्वर राय, नीरूपुर ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव, बहादुरपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम कनौजिया, सुजानीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन साह, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, मोहन सिंह, बैजू राय, रविशंकर राय पप्पू, अजय ओझा, नरोत्तम बाग़ी, गुड्डु सिंह, आलोक राय, सुनील राय, प्रभाकर राय, राजू चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान रेपुरा, कदम चौराहा, नगवा गांव में युवा चेतना की ओर से कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर सियाराम यादव, विजय यादव, गोविंद यादव, अजय ओझा, नरोत्तम बाग़ी, नीलकांत सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें