नगर के गड़हा मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन लोहिया मार्केट स्थित दुकानों में ताला बंद कर दुकानदारों
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के बीचोबीच निर्माणधीन लोहिया मार्केट इन दिनों सुर्खियों में है। यहां बगैर आवंटन के ही दबंग किस्म के दुकानदारों ने आधा दर्जन दुकानों पर कब्जा कर उसे गोदाम बना दिया है। विरोध करने पर केयरटेकर के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं। शाम होते ही इन निर्माणाधीन दुकानों में नशेड़ियों और जुआरियों का जमावड़ा हो जाता है। देखभाल करने वाले जब इसकी शिकायत नगरपालिका और कार्यदायी संस्था से करते हैं तो उनके द्वारा टालमटोल का रवैया अख्तियार किया जाता है। नवंबर में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के साथ हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही को लोहिया मार्केट का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर दुकानों के आवंटन का निर्देश दिया था लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो पाया। लोहिया मार्केट में करीब 400 दुकानें हैं, जिनमें 185 का निमार्ण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 215 का निर्माण कार्य अधूरा है।
ज्ञात हो कि चार जून 2005 को लोहिया मार्केट का शिलान्यास हुआ था। नगर के शास्त्री नगर में करीब पांच एकड़ जमीन पर बने इस मार्केट के निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग से जुड़ी संस्था सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विसेज) को मिली थी। मामले की जांच कराई जाएगी और अगर किसी दुकानदार ने लोहिया मार्केट की दुकानों पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - नागेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, बलिया मामला संज्ञान में नहीं था, अब जानकारी हुई है तो ताला तोड़वा कर दुकानों को खाली कराया जाएगा। किसी को भी इस प्रकार की हरकत करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, बलिया