फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो महीने में टूटे पांच घरों के ताले, खुलासा किसी का नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। मार्च और अप्रैल में अलग-अलग गांव व मोहल्ले में पांच से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें चोरों ने आभूषण सहित कीमती सामान चुरा लिया है। पीड़ित चोरी के खुलासे के लिए थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। 60 दिन बाद भी किसी घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति की जा रही है। पुलिस की गश्त न होने से चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम खुलासे को लेकर छानबीन कर रही है। परिजनों से या आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे से कोई अहम जानकारी न मिलने से परेशानी हो रही है। क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
केस 1 : कस्बा के वार्ड संख्या सात में 28 अप्रैल की रात अत्री मिश्र के दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने आभूषण, नकदी व कीमती सामान चुरा लिया। घर पर कोई नहीं था। पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


000
केस 2 : हुसैनाबाद में आठ अप्रैल की रात चोरों ने अजय सिंह के मकान की चारदीवारी फांद कर कमरों के आलमारी व बक्सों को तोड़कर लाखों के जेवरातों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटना के खुलासे की जगह संदिग्ध बता कर मामला रफा दफा कर दिया।

केस 3 : चार मार्च की रात को कस्बे के फुटानी चौक स्थित शिवशंकर यादव के मकान में चोरों ने घर के अंदर बक्सा आदि को तोड़कर दो भाइयों के परिवारों के कमरों से 1.65 लाख रुपये व आभूषण की चोरी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, उसके बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।



केस 4 : 15 मार्च की रात चोरों ने खरौनी गांव में वशिष्ठ नारायण सिंह के मकान में तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चुरा ली। आज तक पुलिस सिर्फ खुलासे की बात ही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें